भिंड नगर: जैन मंदिर के पास भारी वाहनों को रोकने वाला बैरियर टूटा, शहर में हादसे का डर
भिंड शहर में जैन मंदिर के पास भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया बैरियर कई महीनों से टूटा पड़ा है। बैरियर के टूटे होने के कारण शहर के अंदर बड़े-बड़े भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के शहर में प्रवेश से परेड चौराह सहित अन्य व्यस्त इलाकों में लगातार खतरा बना है