भरथना: बकेवर कस्बे में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
बकेवर जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार दोपहर 1 बजे स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के साथ कस्बे में भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।