जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 6 लोग घायल, 4 को अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 जमुई के झाझा बस स्टैंड के पास गुरुवार की सुबह 4:40 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए,जिसमें चार को गंभीर चोट लगने पर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सभी बिहार शरीफ के निवासी हैं और मुंडन संस्कार के लिए देवघर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से दुर्घटना हुई।