पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड के बलरा गांव में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Pipra, Palamu | May 16, 2026 हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत बलरा गांव में शनिवार दोपहर 2:00 बजे शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक एवं नंदी जी के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हवन पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, अनुज उर्फ कुंदन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।