शिवपुरी नगर: गढ़ोहिया गांव में सास को बचाने पर जेठ ने कुल्हाड़ी मारी, फसल के बंटवारे को लेकर शराब के नशे में झगड़ा
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के गढ़ोहिया गांव की प्रीति लोधी ने बताया कि मेरे पति राजकुमार लोधी ने जेठ बलवीर के साले संजोर सिंह निवासी पड़ोरा को बटाई से मूंगफली की फसल करने को दी थी। जिसको लेकर वह उसकी सास से विवाद कर रहे थे। जब वह सास को बचाने गई तो जेठ ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।