जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में चर्चा की है। बातचीत के दौरान यह जानकारी दी गई कि बर्खास्त नगर सैनिक की जल्द बहाली की जाएगी, साथ ही कोरबा में पदस्थ वर्तमान अधिकारी को हटाकर महिला अधिकारी की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया गया है।