सहारनपुर के सर्किट हाउस सभागार में शनिवार सुबह 10 बजे भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों की जानकारी दी गई।