दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र में होली की रात दो बाइक हादसों में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल, मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए
दिनारा थाना क्षेत्र में होली के दिन बुधवार मध्य रात्रि में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ये हादसे बरियारपुर और भलुनी टोला के पास हुए। आज सुबह 11 बजे थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पहली घटना बरियारपुर के समीप अकोढ़ा जाने वाले रास्ते में हुई।