बूंदी: गुढ़ा बांध के 5 गेट खोलने पर मेज नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Bundi, Bundi | Aug 26, 2024 जिले में लगातार रूक-रूककर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है जिले के लाखेरी, नैनवा, नमाना, हिंडोली, तालेडा क्षेत्र में लगातार कभी धीमी तो कभी तेज बरसात हो रही है। लगतार बारिश के चलते जिले का सबसे बड़ा गुढा बांध लबालब हो गया। बांध के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।विभाग के सभी अभियंता बांध पर नजर बनाए हुए है। और लोगों को सतर्क कर रहे हैं।