विदिशा नगर: मुक्तिधाम से लगातार हो रही थी बाइक चोरी, पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को पकड़ा, चोरी की ₹5 लाख की 5 बाइक जब्त
कोतवाली थाने में मुक्तिधाम के पास से लगातार बाइक चोरी की शिकायत के सामने आ रही थी, जो लोग अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए यहां आते थे उनकी बाइक एक ही स्थान से चोरी हो रही थी, पुलिस लगातार इस पर निगाह रखी हुई थी थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि शरद उर्फ रितिक अहिरवार और राकेश अहिरवार पूर्व से ही निगरानीसुदा है, चोरी के और भी मामले उन पर दर्ज है।