टोंक: टोंक में किसानों को मिला पर्याप्त उर्वरक, भारतीय किसान संघ ने कृषि आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Tonk, Tonk | Jun 11, 2025 टोंक में किसानों को मिले पर्याप्त उर्वरक : भारतीय किसान संघ ने कृषि आयुक्त को सौंपा ज्ञापनटोंक। खरीफ सीजन के आगमन से पहले टोंक जिले के किसानों की बढ़ती चिंता को देखते हुए भारतीय किसान संघ टोंक ने राज्य सरकार से रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इसी क्रम में संघ ने कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपा।