समस्तीपुर: समाहरणालय के सभागार में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग का हुआ आयोजन
जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइम मीटिंग में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक ,थाना अध्यक्ष ,एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। जिला पुलिस कप्तान अपराध नियंत्रण को लेकर सभी पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करते हुए कई निर्देश जारी किया है।