महसी: महसी इलाके में मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
महसी इलाके में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।