जिले की कृषि उपज मंडियों में भावान्तर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन खरीदी आज से प्रारंभ हुई। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शाजापुर, अकोदिया व शुजालपुर मंडियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो। बैंक शाखा प्रबंधकों को भी कृषकों की