गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोधगया: सुजाता पुल से नदी में गिरने से घायल बच्चों को एएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती
बोधगया के सुजाता पुल से निजी संस्था का वाहन नदी में गिरने की घटना मंगलवार की शाम 7 बजे हुई थी।घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।वाहन पर सवार बच्चे और संस्था के सचिव विक्रम सिंह घायल हो गए थे।मंगलवार की रात 9 बजे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक साथ कई घायलों के पहुंचने पर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया।