बक्सर: डीएम साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 बक्सर समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठकसोमवार को 2 बजे अपराहन में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। 7 जुलाई 2026 को होने वाले सहयोग शिविर को लेकर डीएम ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।