मुरैना नगर: सेहराना गांव: पत्नी ने मायके बुलाकर पति पर करवाया हमला, साले ने फोड़ा सिर, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेहराना गांव में आज घरेलू विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कलर पुट्टी मजदूर नीरज जाटव को उसकी पत्नी ने घर बुलाया,जहां ससुराल पक्ष से विवाद हो गया।आरोप है कि सास पत्नी मिलकर साले शेर सिंह ने लाठी और ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया।परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।