झांसी: झांसी में बकरा ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, झांसी SSP ने सड़कों पर किया फ्लैग मार्च
Jhansi, Jhansi | May 27, 2026 बकरा ईद के त्योहार को लेकर झांसी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झांसी एसएसपी के नेतृत्व में शहर की सड़कों पर बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।