फैज़ाबाद: कोतवाली अयोध्या की पुलिस में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाओं समेत पांच को किया गिरफ्तार
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कुढाकेशवपुर के मजरे साईं का पुरवा में प्रार्थना सभा के माध्यम से लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में आयोजन से जुड़ीं दो महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में हंगामा हुआ था और पुलिस ने शिकायत पर सात के खिलाफ विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।