फैज़ाबाद: नगर निगम के अवधपुरी जोन अंतर्गत चौक-फतेहगंज मार्ग पर ठेला हटाने पहुंचा प्रवर्तन दल,ठेले वालो ने किया हंगामा
नगर निगम के अवधपुरी जोन अंतर्गत चौक-फतेहगंज मार्ग पर ठेला हटाने पहुंचे प्रवर्तन दल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ठेले मालिक ने जमकर हंगामा काटा। वीडियो बनवाए। दल के प्रभारी कैप्टन वीके सिंह ने बताया कि भज्जामल की दुकान के पास डॉ. अतुल की क्लीनिक है। जोनल इंचार्ज को ठेले के संबंध में शिकायत दी गई थी।