फैज़ाबाद: मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से सिंधी समाज के 1300 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से आज पहुंचेंगे अयोध्या
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से सिंधी समाज के 1300 श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। सिंधी समाज के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि एक स्पेशल ट्रेन झूलेलाल एक्सप्रेस से श्रद्धालु आएंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चकरभाठा स्थिति श्रीसिंधु अमर धाम आश्रम के पीठाधीश्वर संत साई लालदास साहिब की अगुवाई में श्रद्धालु राममंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन के दर्शन के दर्शन करेंगे।