फैज़ाबाद: अयोध्या में 80 करोड़ रुपये से बनेगा जन्मभूमि ट्रस्ट का कार्यालय व गेस्ट हाउस
जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की कवायद के बीच श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने परिसर के विकास के लिए अन्य योजनाओं पर कवायद तेज कर दी है। ट्रस्ट की ओर से अपने कार्यालय भवन, अतिथि गृह और प्रेक्षागृह के निर्माण का खाका खींचा है और इसके निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा है।