कासगंज: मनोटा गांव में खेत में काम करते समय सांप के काटने से किसान की मौत
कासगंज ब्लॉक के मनोटा गांव में एक 49 वर्षीय किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक किसान का नाम चंद्र शेखर पुत्र कुंवर सिंह था। किसान जब अपने मक्का के खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया। वहीं मृतक किसान के शव को पीएम को भेजा गया है।