कोडरमा: उप विकास आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से सभी महिलाओं को लाभान्वित करने को लेकर मुखिया के साथ बैठक
मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को जिले के सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने को लेकर उपविकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है कोई भी योग्य महिला इस योजना से लाभान्वित होने से वंचित न रहे।