प्रतापपुर: महान-तीन कोयला खदान क्षेत्र की मुख्य सड़क पर आंदोलन के बाद सड़क मरम्मत शुरू, पीएलडी मशीन से हो रहा सुधार कार्य
सूरजपुर जिले के महान-तीन कोयला खदान क्षेत्र की मुख्य सड़क पर लंबे समय से खराब सड़क और धूल की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलने लगी है। क्षेत्र में पीएलडी (ग्रेडर) मशीन के माध्यम से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता जीशान खान एवं राकेश मित्तल द्वारा लगातार किए गए आंदोलन एवं विरोध के बाद यह पहल की गई है।