गड़हनी: जन-सुनवाई में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, गड़हनी में BDO पर गिरी DM की गाज
भोजपुर में सख्त प्रशासन की एक और मिसाल सामने आई है। तनय सुल्तानिया ने गड़हनी की BDO अर्चना कुमारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है। बिहार लोक शिकायत निवारण की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर DM ने तुरंत एक्शन लेते हुए BDO से स्पष्टीकरण मांगा करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया और ₹1000 का जुर्माना ठोक दिया।