रामपुर: शनिवार को कावड़ यात्रा के लिए दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया
Rampur, Rampur | Jul 12, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार सावन माह कावड़ यात्रा पर सुरक्षा के मद्देनज़र रामपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार दोपहर से ही रोडवेज बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के लिए यह बदलाव लागू कर दिया गया है। इससे हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लाने वाले भक्तों को सुविधा होगी।