कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 6 शराबियों और 2 कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश किया
Kahara, Saharsa | Jan 29, 2026 उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 6 शराबीयों एवं सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथपट्टी से 42.5 लीटर देशी शराब के साथ 2 कारोबारीयों को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट भेज दिया गया। वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।