पाटी: CHC पाटी में अस्पताल की घोर लापरवाही: 24 घंटे तक तड़पती रही गर्भवती महिला,पहला बच्चा कहकर टाला,पेट में ही नवजात की मौत
Pati, Barwani | Jun 26, 2026 स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली बड़ी लापरवाही सामने आई है। आकांक्षी विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से 24 घंटे तक तड़पती रही, लेकिन अस्पताल के गैर-जिम्मेदार स्टाफ ने इसे "पहला बच्चा है, समय लगेगा" कहकर टाल दिया। इस घोर लापरवाही की कीमत एक बेकसूर नवजात की जान गयी।