अंबाह: राजीव शर्मा पेट्रोल पंप पर गिरे ₹6 लाख, CCTV से खुला राज, पुलिस ने लौटाई पूरी रकम
Ambah, Morena | May 27, 2026 अंबाह के मुरैना तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर गिरे 06 लाख रुपये पुलिस ने सीसीटीवी और बाइक नंबर की मदद से बरामद कर असली मालिक को लौटा दिए। कोचिंग संचालक उपेंद्र सिंह तोमर के थैले से रुपये गिर गए थे। पुलिस ने युवक की पहचान कर पूरी रकम बरामद की। कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।