बूंदी: पुरानी धान मंडी में निशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर हुआ आयोजित
Bundi, Bundi | Mar 11, 2024 लंका गेट पुरानी धान मंडी बूंदी में निशुल्क सहायक उपकरण शिविर का आयोजन सोमवार को लोकसभा स्पीकर के प्रयासों से भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग सशक्तिकरण विकास एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।शिविर में करीबन 84 लाख के दिव्यांगों को उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। शिविर में जिले के दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।