बूंदी: डिप्रेशन, नींद, बच्चों के बौद्धिक समस्याओं का घर बैठे टोल फ्री नंबर पर नि:शुल्क इलाज हुआ संभव
: सीएमएचओ
Bundi, Bundi | Mar 11, 2024 डिप्रेशन या मानसिक रूप से तनावग्रस्त रोगियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने टेली मानस टोल फ्री सेवा शुरू कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे डिप्रेशन या मानसिक रोगियों को घर बैठे ही 24 घंटे मनोचिकित्सकों व एक्सपर्ट काउंसलरों से नि:शुल्क काउंसिल की फैसिलिटी मिलेगी,टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 हैं