बूंदी: उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची हुई जारी, जिले के पांचों पुलिस उप अधीक्षक बदले
Bundi, Bundi | Mar 11, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान पुलिस महानिदेशक ने सोमवार को प्रदेश के 317 पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। जारी सूची में बूंदी जिले के पांचों पुलिस उप अधीक्षकों को बदला गया है। अमर सिंह को बूंदी, तरुणकांत सोमानी को तालेड़ा, शंकर लाल मीणा को केशवरायपाटन से नैनवा, घनश्याम मीणा को हिंडोली, विनोद कुमार को लाखेरी लगाया है।