कोल: थाना रोरावर के अंतर्गत घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरी हुई चोरी, पीड़ित ने की पुलिस शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 थाना रोरावर के अंतर्गत के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा हुआ था। जब उक्त व्यक्ति कहीं जाने के लिए ई-रिक्शा के पास आया तो देखा कि ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो चुकी है। इस संदर्भ में उक्त व्यक्ति के द्वारा पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।