सीतापुर: खैराबाद में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ओम सिटी के बाद ग्रीन फील्ड पर भी चल रहा बुलडोजर
खैराबाद इलाके में प्रशासन के द्वारा अवैध प्लाटिंग के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई मंगलवार को की है बताया जाए सबसे पहले ओम सिटी में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से गिराया गया जिसके बाद प्रशासन का बुलडोजर ग्रीन फील्ड प्लाटिंग पर पहुंच गया और यहां भी अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर किए गए निर्माण को बुलडोजर की मदद से गिराया है।