कहरा: शंकर चौक पर लगी भीषण जाम,आमजन सहित अन्य वाहन चालक जाम से रहे परेशान
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2024 यह सहरसा का शंकर चौक है जहां भीषण जाम लगी है जिससे आमजन सहित अन्य वाहन चालक परेशान है। दरअसल मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में खरीददारो की भीड़ उमड़ पड़ी है जिससे शंकर चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर जाम लग रहीं। इसी कड़ी में शंकर चौक पर भी जाम लग गई है जिससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हुआ बल्कि अन्य वाहन चालकों सहित आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है।