कहरा: सहरसा उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 1 कारोबारी एवं 5 शराबी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी
Kahara, Saharsa | Jan 13, 2024 उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 1 शराब कारोबारी सहित 5 शराबी को किया गिरफ्तार। सभी को कोर्ट में पेश कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कटिबद्ध है और लगातार छापेमारी कर रही है, इसी कड़ी में उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ 1कारोबारी एवं 5 शराबी को गिरफ्तार किया है।