कहरा: स्टेडियम के पास वाहन दुरुस्ती प्रमाणपत्र के लिए आज गाड़ियों की जुटी भीड़,MVI द्वारा व्यवसायिक वाहनों की हो रही जांच
Kahara, Saharsa | Jan 13, 2024 स्टेडियम के पास वाहन दुरुस्ती प्रमाणपत्र के लिए आज गाड़ियों की भीड़ जुटी है।दरअसल प्रत्येक शनिवार को MVI द्वारा यहां वाहन दुरुस्ती प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। छोटी वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट का शुल्क ₹600 और बड़ी वाहनों का फिटनेस शुल्क ₹800 हैं। चेकिंग के दौरान व्यवसायिक वाहनों को यदि फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं रहेंगे तो MVI द्वारा 5000 तक जुर्माना किया जाता है।यही वजह है कि यहां वाहनों की भीड़ लगी है