दनियावां: शाहजहांपुर गांव: संपत्ति के लालच में रेखा देवी की हत्या, चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
Daniawan, Patna | Apr 23, 2026 शाहजहांपुर गांव में संपत्ति के लालच में 45 वर्षीय विधवा व निसंतान रेखा देवी की हुई हत्या मामले में रेखा देवी के भाई ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराया है। रेखा देवी के सौतेली सास, दो ननद और एक नंदोसी को हत्यारोपी बनाया गया है। धन के लोभ में हत्या की बात कही गई है। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।