बहराइच: कठौतिया में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्ची घायल, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया के पास पैदल जा रही बच्ची को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिससे बच्ची घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।