बहराइच: बंजारन मोहल्ला में ऑटो रिक्शा की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बंजारन मोहल्ला में ऑटो रिक्शा की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की मौत मामले में मृतक मासूम के पिता की तहरीर के आधार पर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ थाना दरगाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार शाम करीब 4:15 बजे पीड़ित बबलू ने बताया कि उसका 7 वर्षीय पुत्र 16 दिसंबर को दरवाजे के सामने खड़ा था जब घटना कारित हुई।