बहराइच: हरियाली रिसोर्ट में आयोजित किसान सम्मान दिवस में जिले के एक एफपीओ और दो किसानों को राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित
कृषि विभाग बहराइच के तत्वाधान में सोमवार को हरियाली रिजॉर्ट लखनऊ रोड बहराइच में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के मौके पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी, रबी उत्पादकता गोष्ठी, मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।