बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब 5:15 बजे बताया कि सत्तीकुआँ निवासी अभियुक्त जिसका पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। जिसे गिरफ्तार किया गया है।