खुसरूपुर: खुसरूपुर के बैकटपुर निवासी राजश्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया
खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर निवासी राज श्री ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि पाकर क्षेत्र का नाम रोशन की है। अधिवक्ता राजकुमार की पुत्री राज श्री ने बेंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बेंगलोर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज श्री को अंतिम प्रमाण पत्र दिया गया है। यह उपाधि उन्हें उनकी कर्म, लगन और निष्ठा का प्रतीक है।