गिरिडीह: पेपर लीक के विरोध में टावर चौक पर भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, जांच की मांग
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 6 बजे टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इससे पहले शहर में पदयात्रा निकाली, पदयात्रा गिरिडीह झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक पहुंची जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।