सहारनपुर: सिविल लाइन चौकी के पास दबंगों का आतंक, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
थाना सदर बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिविल लाइन चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर कार सवार कुछ दबंग युवकों ने एक स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले हमलावरों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।