मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीला बालू लदे एक 14 चक्का ट्रक को जब्त किया। थानाध्यक्ष ने संध्या लगभग 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर वह फरार हो गया।