पन्ना: निजी होटल कर्मचारी से मारपीट का आरोप, वेतन मांगने पर जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Panna, Panna | May 2, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी होटल के कर्मचारी सोनू यादव ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपना हक यानी बकाया वेतन मांगा, तो होटल के जीएम अजीत चंद्रा और स्टाफ ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई और जबरन माफीनामे पर साइन कराए गए।