हज़ारीबाग: लाखों सपनों का इम्तिहान: हजारीबाग में कड़े पहरे के बीच NEET-2026
हजारीबाग में आज नीट-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। पिछले साल पेपर लीक विवाद के कारण दोबारा हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा जांच से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।