जशपुर: पुलिस मितान योजना का शुभारंभ, 2500 स्वयंसेवक जशपुर पुलिस से जुड़े, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संभालेंगे जिम्मा
जशपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा देते हुए बुधवार को “पुलिस मितान” योजना का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने योजना की शुरुआत की। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से करीब 2500 स्वयंसेवकों को पुलिस मितान के रूप में जोड़ा गया और चरित्र सत्यापन के बाद